आज स्टेडियम में राज्य कर्मचारी देंगे ट्रायल
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
सरकारी विभाग का नाम देश में अब कर्मचारी रोशन करेंगे, वह भी खेल से। शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन सरकारी कर्मचारियों को ट्रायल देना होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी का मंडल स्तर पर ट्रायल 22 अगस्त को होगा।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी पसंदीदा खेल के लिए ट्रायल दे सकते हैं। लॉन टेनिस, शतरंज, ब्रिज, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, भारोत्तोलन एंड वेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, कुश्ती, पावरलिफ्ंिटग, क्रिकेट, हॉकी में राज्य कर्मचारी प्रतिभाग हिस्सा लेंगे।
जिला स्तर पर होने वाले ट्रायल में चयनित खिलाड़ी को मंडल स्तर पर 22 अगस्त को ट्रायल होना होगा। 24 व 25 को प्रदेश स्तर पर अलग-अलग खेलों के ट्रायल अलग-अलग जिलों में होंगे। स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो चुकी है।