फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने भैसों से भरा ट्रक पकड़ा

Mon, 12 Jun 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गभाना (अलीगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर-सोमना मार्ग पर हीरापुर के पास बरौली विधायक ने भैसों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में ठूस-ठूस के मवेशी भरे हुए थे। उन्होंने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। वह वीरपुरा की ओर से आ रहे थे। उनके आगे चल रहे ट्रक में ठूस-ठूस कर मवेशी (भैंस) भरे हुए थे। विधायक ने ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। वह भगाने की कोशिश करने लगा। विधायक ने ट्रक का पीछा कर उसे हीरापुर के पास पकड़ लिया। ट्रक में 18 भैंसें बुरी तरह भरी हुई थीं। विधायक ने पुलिस को बुला लिया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ में ट्रक में सवार लोगों ने आने नाम शौकत अली पुत्र हुसैन निवासी बिसंबरा शेरगढ मथुरा, इरफान निवासी गोवर्धन मथुरा बताया है। उन्होंने बताया कि वह खुर्जा में कट्टी के लिए मवेशी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लियाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें