फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन 5018 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
टीका उत्सव के तीसरे दिन जनपद में 5018 लोगों ने टीका का प्रथम एवं दूसरी डोज लगवा कर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहन लिया है। चिंता की बात यह है कि चार दिवसीय टीका उत्सव के तीसरे दिन सबसे कम टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

चार दिवसीय टीका उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने किया था। तीसरे दिन जनपद में 15338 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 13913 लोगों को प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य था, जिसमें से 3593 (25.82 प्रतिशत) लोग पहुंचे। दूसरी डोज लगवाने शत प्रतिशत लोग पहुंचे। पला साहिबाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 में से 192 लोग प्रथम डोज लगवाने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 75 बूथों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष 32.72 प्रतिशत लोग टीका लगवाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि टीका उत्सव के प्रथम दिन 39 और दूसरे दिन 44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।
कासिमपुर पॉवर हाउस में 330 को लगा टीका
हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना कासिमपुर के चिकित्सालय में सोमवार को टीकाकरण उत्सव मनाया गया। जिसमें पावर हाउस और आसपास के इलाके के 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाया गया। पावर हाउस के महाप्रबंधक आरके वाही ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां के चिकित्सा अधीक्षक डा. अंकित सिंह की देखरेख में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें