फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के कूड़े में मिले 500 के नए नोट

Fri, 07 Dec 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
500 रुपए के नोट
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बन्ना देवी स्थित एएनएम सेंटर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई के बाद फेंके गए कूड़े में 500 के नए नोट मिले हैं। जब तक नोट देखे गए तब तक ढेर में लगी आग से नोट कुछ जल गए। केंद्र  के प्रभारी कुछ जले हुए नोटों को लेकर सीएमओ के पास पहुंचे। सीएमओ ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


सीएचसी पर गुरुवार को सफाई का काम हो रहा था। यहां पर कुछ दिनों बाद अधिकारियों का निरीक्षण होना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का काम हो रहा था। केंद्र के बाहर कूड़ेदान में कूड़ा खत्म करने के लिए आग लगी हुई थी।

सफाई करने वालों ने केंद्र के कूड़े की पेटी को कूड़े दान में फेंक दिया। इस बीच किसी ने देखा कि कूड़े में नोट जल रहे  हैं। कूड़ा फेंकने वाले ने इस बात की जानकारी अन्य लोगों को दी। जिसके बाद आग को बुझाकर कुछ नोटों को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन


कूडे से करीब 15-20 नोट 500-500 रुपये के हल्के जले हुए हैं, निकाल लिए गए हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ. केसी भारद्वाज इनको लेकर सीएमओ के पास उनके कार्यालय पहुंचे और पूरा प्रकरण बताया। इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
बयान
‘मामले की जांच एक कमेटी करेगी। यह नोट किसके हैं? कहां से आए? यहां पर कैसे रखे हुए थे? कूड़े के ढेर के नीचे तक यह कैसे पहुंचे? यह सभी बातें जांच के दायरे में हैां’
विज्ञापन

- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें