डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिसके चलते मलखान सिंह जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संगठन के मुकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार का सामूहिक अवकाश का उपभोग किया जाएगा। इसके बाद भी मांगे पूरी न हुई तो 10 दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। गुरुवार को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला जिला चिकित्सालय और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी फार्मेसिस्टों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि फार्मेसिस्ट ही मरीज सबसे बड़ा हितैषी है लेकिन शासन कई बार लिखित समझौते होने के बावजूद भी आज तक शासनादेश निर्गत नहीं किया है। इससे मरीजों को हो रही परेशानी के लिए हमें भी दु:ख हैं। कार्य बहिष्कार में प्रमुख रूप से डॉ. जे बी सिंह, डॉ. बीपी राजौरिया, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. मोहित चौहान, डॉ. अख्तर हुसैन, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अजय शिसौदिया, डॉ. शैलेंद्र तोमर, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद थे।