फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती समेत 50 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर दंपत्ती सहित 50 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि 43 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 332 है। अब तक 9852 संक्रमित एवं 9471 स्वस्थ हो चुके हैं। 2 लाख 91 हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 50 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक डॉक्टर दंपत्ती भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। अन्य संक्रमितों में नगोला के 3, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के 2, सूर्य विहार के 2, सूद अस्पताल के 3, रामघाट रोड एडीए कॉलोनी के 2, शिवालय अपार्टमेंट मैरिस रोड के 2, एडीए बैंक कॉलोनी पला रोड के 3, त्यागी हॉस्पिटल सासनीगेट के 2 एवं नगला मसानी लक्ष्मणपुरम के 2 लोग शामिल है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। संक्रमितों की संख्या में इजाफा से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें