फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट खोरों की तलाश में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने मंगोला खैर में एक मिष्ठान्न विक्रेता के यहां कार्रवाई करते हुए दस क्विंटल खराब केसरबाटी नष्ट करा दी। वहीं एक अन्य स्थान पर खुला सरसों का 2600 लीटर तेल जब्त कर लिया। दर्जनों खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य राम नरेश एवं अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में शहर में सेंटर प्वाइंट चौराहा स्थित विकास स्वीट्स के निर्माण स्थल से काजू की बर्फी का एक नमूना, किशोरी भवन अनूपशहर रोड स्थित मौजी स्वीट्स एंड नमकीन से खोया एवं खोया की बर्फी, दोदपुर चौराहा स्थित मदीना स्वीट सेंटर से चाकलेट बर्फी, राम घाट रोड स्थित कुंजीलाल फूड निर्माण स्थल से खोया की बर्फी का नमूना लिया गया।
दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार व प्रभु चौधरी उपस्थित रहे। दूसरी टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर के नेतृत्व में मंगोला खैर स्थित बनवारी लाल के प्रतिष्ठान से केसर बाटी व पीले खाद्य रंग का एक नमूना लिया। यहां मिली 10 क्विंटल खराब केसर बाटी नष्ट कराई गई। मालीपुरा खैर स्थित भागवत अग्रवाल के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना लेते हुए 2600 लीटर खुला सरसों तेल जब्त किया गया। खाद्य दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, भगवत सिंह, अमर बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें