परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : Dig Vishal
पुलिस सिपाही (आरक्षी) पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार को सम्पन्न हो गई। दो दिनों में कुल चार पालियों में हुई परीक्षा में 44256 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था लेकिन 4877 परीक्षा देने नहीं आए। रविवार को 2458 और सोमवार को 2419 ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली सुबह दस से बारह और दूसरी तीन पांच बजे की थी।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने दूसरे दिन भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वहीं नोडल अफसर एसपी यातायात अजीजुल हक ने सभी व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी। सभी एसपी, एएसपी और सीओ ने अपने अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण किया।
इधर, रविवार की परीक्षा में महेशपुर फाटक के पास ब्लैक डेल स्कूल में प्रथम पॉली में कक्ष संख्या 26 से ओएमआर शीट लेकर भाग गए विष्णु कुमार पुत्र बृजमोहन जतीपुरा गोवर्धन मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। उसका रोल नंबर 1122020289 है। विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।