आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट पर दर्ज 21 साल पुराने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में आरोपी के कुर्की वारंट जारी हो गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी बुंदू पुत्र मजीद निवासी अल्लो सराय, खुर्जा सिटी, खुर्जा, बुलंदशहर पर रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में 1999 में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसका कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हो गया है। वारंट तमिल कराने के लिए शनिवार को एएसआई ओमवीर सिंह सहित टीम इसके मोहल्ले में पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।
मोहल्ले वालों से पता किया तो उन्होंने बताया कि 17-18 साल से यहां से लापता है। सभासद आसिफ कुरैशी ने लिखित में यह बात प्रमाणित की है। मोहल्ले वालों को बताया गया है कि अगर किसी भी प्रकार से उसकी सूचना मिले तो आरपीएफ को अवगत कराएं।