समाचार पत्र विक्रेता प्रीती वार्ष्णेय को सम्मानित करते एडीए वीसी अतुल वत्स
- फोटो : रूपेश कुमार
जिले में शिक्षा, उद्यम, सोशल मीडिया, खेल, स्वास्थ्य, कला व संस्कृति, वेंडर और समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अमर उजाला ने नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। कला व संस्कृति से जुड़ीं दो महिलाओं ने सम्मान से पहले मंच को स्पर्श करके उसे प्रणाम किया।
शुक्रवार को आर्चिड ब्ल्यू में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालीं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर और दुपट्टा भेंटकर करके उनका सम्मान किया।
इनका हुआ सम्मान
- शिक्षा के क्षेत्र से शालिनी महलवार, मनोरमा ठाकुर, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. कुर्रतुल ऐन अली, मोनिका सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. इंदु सिंह।
- उद्यम के क्षेत्र से रीना अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, मोहिनी गुप्ता, मोनिका गुप्ता (आर्चिड ब्ल्यू), मीना गुप्ता (शीशमहल), प्रीति अरोरा।
- सोशल मीडिया से दीप्ति ननवानी।
- खेल के क्षेत्र से उमा तिवारी, शोभा, महक चौधरी, भावना, रमा सिंह, सुजाता सिंह।
- स्वास्थ्य के क्षेत्र से डॉ. अभिनेष शर्मा, डॉ. अंशु सक्सेना, डॉ. दिव्या चौधरी, डॉ. स्वाति शर्मा।
- कला व संस्कृति क्षेत्र से मीनाक्षी नागपाल, डॉ. पूनम सारस्वत, इशा गुप्ता, दिशा झा।
- समाजसेवा क्षेत्र से स्नेहा शर्मा, शाजिया सिद्दीकी, शैली चौहान, नीलम चौहान, नीतू सारस्वत, सीमा अब्बास, चित्रा खंडेलवाल, गीता देवी, रेखा शर्मा।
अखबार से सम्मान पाकर अच्छा लगा : प्रीति
वेंडर प्रीति वार्ष्णेय ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान पाकर काफी अच्छा लगा। यह सम्मान जब अखबार से मिले, तो इसकी खुशी दुगुनी हो जाती है। इसके लिए वह अमर उजाला को धन्यवाद देती हैं।
अमर उजाला की नायाब खोज : पूजा
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि जिन नारी को सम्मानित किया गया है, वह काबिले तारीफ है। अमर उजाला की अलग-अलग क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं की नायाब खोज है। इन महिलाओं के कृतित्व के चलते उनके चेहरे को नगर निगम के कार्यक्रमों में इस्तेमाल भी करेंगे। नवदुर्गा सम्मान से सम्मानित भी करेंगे।
अपनी मेहनत से महिलाओं ने हासिल किया मुकाम : वत्स
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा कि जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के बराबरी नहीं, बल्कि उनसे दो कदम आगे आना चाहिए। महिलाओं की प्रगति में उनके पति और परिवार की भी अहम भूमिका रहती है। उसे नजरदांज नहीं किया जा सकता है। पति और परिवार के सदस्यों की हल्की सी मुस्कराहट उन्हें बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। अतुल वत्स ने कहा कि वह जो भी हैं अपनी मां की वजह से हैं। खेलकूद में बेटियां आगे आ रही हैं, यह अच्छी बात है।