फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की आवक कम होने से अफसर हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद एक अप्रैल से आरंभ हो गई है। जनपद को इस बार 137500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। इसे पाने के लिए प्रशासन ने इस बार पिछली बार से 11 खरीद केंद्र खुलवाते हुए कुल 108 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की व्यवस्था की है।

लेकिन गेहूं की फसल लेट होने एवं किसानों के अब तक लोकसभा चुनावों में लगे होने के कारण खरीद शुरू होने के 25 दिन बाद भी अब तक मात्र 12900 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। इससे अफसर हलकान हैं।
विज्ञापन

गेहूं की फसल आमतौर पर मार्च के अंत तक तैयार हो जाती है।

अप्रैल माह से इसकी कटाई की जाती है और किसान इसे बेचने ले जाते हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों के चलते किसान अभी भी फसल काटने में जुटे हैँ। बहुत कम किसान ऐसे हैं, जिन्होंने कटाई कर गेहूं बेचना शुरू कर दिया है। यही देरी गेहूं खरीद को व्यग्र सरकारी अफसरों की चिंता का सबब बनी हुई है।

गेहूं खरीद के नोडल अफसर एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह ने स्वीकार किया कि किसानों द्वारा तैयार गेहूं की फसल काटने में देरी के कारण क्रय केंद्र खाली पड़े हुए हैं। अतरौली में खुले क्रय केंद्रों पर अब तक खरीद प्रापर शुरू तक नहीं हुई है।

कमोबेश अन्य स्थानों पर भी ऐसा ही हाल है। उन्होंने बताया कि अब तक 12900 मीट्रिक टन खरीद हुई है। खरीद बढ़ाने के लिए वह और अन्य जिलास्तरीय अफसर लगातार क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

कमिश्नर ने जताई नाराजगी
गत दिवस गेहूं खरीद की मंडलीय समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने भी कम खरीद पर नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन कम से कम तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। मंडल के सभी अपर जिलाधिकारी वित्त, डिप्टी आरएमओ एवं उप निदेशक कृषि मंडी को निर्देश दिये कि नियमित रूप से गेहूं क्रय केन्द्रों का भ्रमण करें।
विज्ञापन


जिस केन्द्र पर खरीद कम की जा रही ह,ै संबंधित प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें। उन्होंने कल्याण निगम द्वारा सबसे कम खरीद पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि उनके केंद्रों पर यदि गेहूं खरीद में तेजी नहीं लाई गयी तो कार्यवाही की जाएगी।

किस एजेंसी के कितने केंद्र
-खाद्य विभाग-8
-पीसीएफ-82
-यूपी एग्रो-2
-पीसीयू-9

-एसएफसी-3
-कर्मचारी कल्याण निगम-1
-भारतीय खाद्य निगम-2
-यूपीएसएस-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें