फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क और कौम की बेहतरी का माध्यम बने एएमयू छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जमात-ए-इस्लामी हिंद के अमीर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सैयद सआदतुल्ला हुसैनी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुल्क और कौम की बेहतरी का माध्यम बनें।

सआदतुल्ला हुसैनी एएमयू छात्र संघ द्वारा स्ट्रेेची हॉल में ‘चेजिंग सिनेरियो ऑफ नेशन एंड यूथ’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों के बीच तीन बिंदुओं पर आधारित योजना प्रस्तुत की और कहा कि छात्र इस्लाम के पैगाम को लोगों तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन


दूसरा अपने चरित्र के माध्यम से विश्वविद्यालय को इस्लाम का व्यवहारिक नमूना बनाए और लोगों के सामने विश्वविद्यालय की अच्छी तस्वीर पेश करें। तीसरा एएमयू के छात्र अपने सामने बड़ा लक्ष्य रखें और जिस क्षेत्र में काम करें, उसमें महारत हासिल करें। नोबेल पुरस्कार जीतने का लक्ष्य अपने सामने रखें।

हुसैनी ने कहा कि एएमयू के छात्रों ने राष्ट्रहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुल्क और कौम के बुरे समय में एएमयू के छात्र एक उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आज दुनिया के जो हालात बन रहे हैं, वे एएमयू के छात्रों के लिए नई चुनौतियों के साथ-साथ नए अवसरों के दरवाजे खोल रहे हैं।
विज्ञापन


आवश्यक है कि इस दौर में एक बार फिर एएमयू के छात्र सामने आएं और आगे बढ़कर नेतृत्व संभालें। जमात-ए-इस्लामी हिंद के एएमयू क्षेत्र के अध्यक्ष अशहद जमाल नदवी ने कहा कि 80 साल पहले जमात-ए-इस्लामी हिंद के संस्थापक सैयद अबुल आला मौदूदी ने स्ट्रेची हॉल में छात्रों को संबोधित किया था आज संगठन के छठे अध्यक्ष हमारे बीच हैं।

कार्यक्रम को एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, सचिव हुजैफा आमिर, कैबिनेट सदस्य फिरदौस अहमद आदि ने किया। संचालन मतीन अशरफ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें