न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतीश, कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह सहित 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तेजवीर सिंह व उनके बेटे दीपक सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा खरीदा है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम पुत्र दामोदर गौतम निवासी विद्या नगर, कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह पुत्र गजाधर सिंह निवासी किशोर नगर आईटीआई रोड, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सतीश शर्मा पुत्र भोपत राम शर्मा निवासी आरएएफ रोड, राष्ट्रीय समाज पक्ष प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पुत्र बीरेंद्र कुमार निवासी लक्ष्मणपुर कोल, पीस पार्टी प्रत्याशी दिलीप कुमार पुत्र तेजपाल निवासी नहर लोधा, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी रवि कुमार पुत्र दीन दयाल निवासी पीर मट्ठा दुबे का पड़ाव, अखिल भारत हिंदू महासभा प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय पुत्र केशव दयाल निवासी कावेरी इन्क्लेव बी दास कंपाउंड, निर्दलीय प्रत्याशी तेजवीर सिंह पुत्र राम स्नेही निवासी गांव सुखरावली, दीपक सिंह पुत्र तेजवीर सिंह निवासी गांव सुखरावली, सतीश चंद्र धनगर पुत्र प्रेमपाल सिंह धनगर निवासी कैथवारी गोंडा, चरन सिंह पुत्र ढाल सिंह निवासी बुलंदशहर, राजेश कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी सुजानपुर खैर व अमीरचंद पुत्र बोधाराम शिवाला खैर ने पर्चा खरीदा।
तेजवीर गुड्डू के बेटे दीपक आज खोलेंगे अपने पत्ते
अलीगढ़। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ठा. तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे दीपक सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा खरीदा है। दीपक ने बताया कि शनिवार को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर। बता दें कि दीपक चौधरी वर्तमान में खैर से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।