फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार प्रदर्शनी में शिक्षकों की हुई सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग एवं अरविंदो सोसायटी ने गुरुवार को नुमाइश के कृष्णांजलि नाट्यशाला में इनोवेटिव पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यहां राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, उप जिला अधिकारी कोल जोगिंदर सिंह, एडी बेसिक इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी, बीएसए डॉक्टर लक्ष्मी कांत पांडेय, भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल, अरविंदो सोसायटी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रशिक्षण अशोक शर्मा ने किया।
विज्ञापन



मंडल स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा छात्रों की उपस्थिति, शैक्षिक स्तर में वृद्धि एवं शिक्षण कार्य को सुगम बनाने के लिए तैयार की गई शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग एवं अनुप्रयोग करने जैसे विषय पर इनोवेशन का प्रस्तुतीकरण किया गया।

अतिथियों ने अध्यापकों द्वारा किए गए नवाचार से अन्य अध्यापकों को प्रेरणा लेने के लिए कहा। जनपद स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखंड स्तर पर चयनित विज्ञान-गणित मॉडलों को छात्रों एवं उनके सहयोगी अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनेठी धनीपुर ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांगरोल इगलास ने द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ा कला इगलास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अरविंदो सोसायटी के मंडल प्रभारी सुशील कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, ऋषि कुमार सिंह सहित सभी खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें