फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास की गन्ना मिलो को दिया जाएगा साथा चीनी मिल का गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मेंटीनेंस की कमी से लगातार बंद हो रही साथा चीनी मिल में आने वाले किसानों के गन्ने की बुलंदशहर एवं आसपास के जिलों की मिलों में पेराई होगी। साथा चीनी मिल के संचालन में आ रही बाधा के चलते डीएम ने इस मामले में आयुक्त गन्ना एवं चीनी उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र लिखा है।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 29 नवंबर से शुरू हुए पेराई सत्र के साथा चीनी मिल्स लिमिटेड साथ का मेंटीनेंस नहीं हो पाया। इस वजह से मिल रोजाना बंद हो रही है। इससे किसानों में असंतोष व्याप्त है। रोजाना धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या से निपटने के लिए मिल के क्रय केंद्र रूपनगर प्रथम एवं द्वितीय का गन्ना साबितगढ़ बुलंदशहर मिल को भेजने के आदेश किये गए हैं। आयुक्त गन्ना एवं चीनी उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र लिखकर उनसे आसपास के अन्य जनपदों को मिल से गन्ना पेराई के लिए भेजने पर सहमति ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेंटीनेंस न होने के कारणों की जांच करायी जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें