फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मृत्यु के बाद देह का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नौरंगाबाद में एक महिला की इच्छा अनुसार मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को दान कर दिया गया है।

न्यू टीकाराम कालोनी नौरंगाबाद निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी शशि गुप्ता की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनकी इच्छा के अनुसार ही चिकित्सा अध्ययन के लिए दान किया गया है।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा हास्पिटल में उनका बीमारी के बाद निधन हो गया था। शशि गुप्ता के पुत्र कौशल गुप्ता भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि गुप्ता की मृत्यु पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल के छात्रों के अध्ययन के लिए दान कर दिए जाने पर परिजनों की सरहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें