फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक् शे के विरुद्घ बना पेट्रोल पंप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की टीम ने मडराक क्षेत्र में नक्शे के विरुद्घ बने इंडियन आयल के पेट्रोल पंप को शुक्रवार को सील कर दिया। इस दौरान पंप स्वामी के किसी भी तर्क को स्वीकार नहीं किया गया।

गांव कोठिया से आगे शाहपुर आगरा रोड निवासी राधिका अग्रवाल के नाम से थाना मडराक क्षेत्र में 1200 वर्ग गज भूमि पर एक इंडियन आयल का पेट्रोल पंप स्थापित था। लेकिन पेट्रोल पंप के लिए भवन निर्माण के लिए पंप स्वामी ने न तो विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराया और न ही कोई अन्य औपचारिकता पूर्ण की।
विज्ञापन


इस मामले में विकास प्राधिकरण ने पंप स्वामी को कई बार नोटिस जारी किये। लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर इस पेट्रोल पंप का आफिस एवं दो पेट्रोल-डीजल टंकियां सील कर दी।
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम के साथ की गई इस कार्रवाई से पूर्व पंप स्वामी को कई नोटिस दिये गए थे। जवाब न मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर एई गंगेश कुमार सिंह, नवीन शर्मा, आरके गुप्ता, प्रधिकरण स्टाफ व पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें