फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों को नहीं मिल रहा भाजपा व सरकार में उचित सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद से चौ.देवराज सिंह को हटाए जाने पर जाट समाज भाजपा और प्रदेश सरकार से नाराज है। उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने इस आशय का ज्ञापन मंगलवार को यहां कलेक्ट्रेट में पीएम और सीएम को प्रेषित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा और भाजपा पर जाट समाज के स्वाभिमान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद अलीगढ़ जाट बाहुल्य है। यहां खैर व इगलास में दो-दो लाख व शेष पांच विधानसभा में 25,000 से 50,000 तक वोट जाट समाज के हैं, लेकिन खेद का विषय है कि अलीगढ़ में भाजपा ने जाटों का एक भी व्यक्ति किसी भी सम्मानीय पद पर पदासीन नहीं किया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जाट समाज का व्यक्ति आसीन था लेकिन उसे भी पदमुक्त कर क्षत्रिय समाज के व्यक्ति को इस पद पर आसीन कर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सहकारी बैंक के अध्यक्ष जैसा पद देकर समाज को बहलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई है कि जातिगत आधार पर ही जाटों को सम्मानित प्रतिनिधित्व दिया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगें पूरी न की गई तो समाज आने वाले समय में भाजपा को रिटर्न गिफ्ट देने में भी नहीं हिचकेगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह, महासचिव चौ. दिगंबर सिंह, प्रांतीय संरक्षक इंजी. रामसिंह, लाखन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कोमल सिंह एड. चौ. बहोरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें