फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जोन की टीम ने मथुरा जोन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कौशल के 90 रन की धांसू पारी व पुलकित व माज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अलीगढ़ जोन की टीम ने मथुरा जोन की टीम को 118 रन से हरा दिया। तीन मैच में अलीगढ़ की यह पहली जीत थी।

मंगलवार को मंगलायतन धाम के मैदान पर इंटर जोनल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ जोन की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत पिछले मैच के मुकाबले इस मैच में ठीक रही।
विज्ञापन


कौशल यादव ने 90, क्षितिराज ने 36 व शुभम तोमर ने 31 रन की पारी खेली। 50 ओवर में टीम ने 208 रन बनाए। रवि कुमार ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी मथुरा जोन की टीम के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे।
विज्ञापन


बल्लेबाज शिवम कुमार ने 38 रन बनाए, जबकि पूरी टीम महज 90 रन पर सिमट गई। पुलकित ने तीन, माज मोहम्मद ने दो व तिलक वार्ष्णेय ने एक विकेट झटका। दो मैच में अलीगढ़ जोन को गाजियाबाद की ब्लू व रेड टीम से मात मिली थी। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने अलीगढ़ टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें