फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मुरादाबाद व गाजियाबाद का दबदबा रहा कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में हो रही 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग व कबड्डी प्रतियोगिता में मुरादाबाद व गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखा।

कबड्डी में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को हराया। 45वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 28वीं वाहिनी इटावा को मात दी। 6वीं वाहिनी मेरठ ने 24वीं वाहिनी मुरादाबाद को हराया। 44वीं वाहिनी मेरठ ने 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को हराया। रेफरी एसआई धर्मवीर सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी कावेंद्र सिंह, स्कोरर करन सिंह, अमित कुमार व बच्चू सिंह रहे।
विज्ञापन


भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम वर्ग भार में 43वीं वाहिनी एटा के रामसूरत ने 103 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 38वीं वाहिनी के आकिब खान रहे।

62 में 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के अवनेश कुमार रहे, जिन्होंने 108 किलोग्राम भार उठाया। दूसरे स्थान पर 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के बाल किशन रहे। 69 में 6वीं वाहिनी बरेली के सतेंद्र कुमार ने 128 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के जितेंद्र कुमार रहे। 77 में 43वीं वाहिनी एटा के वीरेश कुमार प्रथम व 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के रूप किशोर शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

बॉक्सिंग में 60 किलोग्राम वर्ग भार में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के सौरभ कुमार, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के रजी अहमद विजयी रहे।

64 में 44वीं वाहिनी के उमाशंकर व 9वीं मुरादाबाद के सचिन कुमार विजयी रहे। 69में 8वीं वाहिनी बरेली के भानु प्रताप सिंह व 9वीं के मुरादाबाद के अमित राणा विजयी रहे।

75 में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के सुबोध कुमार व 9वीं मुरादाबाद के गजेंद्र शर्मा विजयी रहे। 81 में 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के आशीष कुमार व 9वीं मुरादाबाद के सौरभ शर्मा विजयी रहे। 91 में 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के पुष्पेंद्र कुमार व 9वीं मुरादाबाद के आदेश भारती विजयी रहे।

91 से ऊपर भार वर्ग में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के राहुल शर्मा विजयी रहे। फ्री स्टाइल कुश्ती में 61 में 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के गौरव कुमार ने प्रथम व 41वीं वाहिनी के सीबी शुक्ला को द्वितीय स्थान मिला।

70 में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के नौरंगीलाल प्रथम व 24वीं वाहिनी के जसपाल भाटी द्वितीय स्थान पर रहे। 79 में फ्री स्टाइल कुश्ती में 49वीं वाहिनी गौतमबुद्घ नगर के विवेक राणा ने प्रथम व 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के इकरार हुसैन द्वितीय स्थान पर रहे।

92 में 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के संजय कुमार प्रथम, 15वीं वाहिनी आगरा के सुभाष द्वितीय स्थान पर रहे। 97 में 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के भूपेंद्र शर्मा प्रथम व 49वीं वाहिनी गौतमबुद्घनगर के दिलीप कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 125 में 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के अरविंद कुमार प्रथम व 49वीं वाहिनी गौतमबुद्घनगर के नहली द्वितीय स्थान पर रहे।

ग्रीको रोमन कुश्ती में 60 किलोग्राम भार वर्ग में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के देवेंद्र कुमार प्रथम व 15वीं वाहिनी आगरा के विमल किशोर द्वितीय स्थान पर रहे। 63 में 41वीं वाहिनी गाजियाबाद के मोहित शर्मा प्रथम, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के रविंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

72 में 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के ओमकार प्रथम व 8वीं वाहिनी बरेली के कमल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 83 में 41वीं वाहिनी अलीगढ़ के प्रदीप कसाना व 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के तरुण कौशिक ने फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक राजकुमार पटेल, जयशंकर यादव, जयराम यादव, अजितपाल खत्री, अमित तेवतिया रहेे।
विज्ञापन


इस मौके पर सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, उप सेनानायक प्रेमचंद्र 45वीं वाहिनी अलीगढ़, शिविरपाल, प्रियतोष त्रिपाठी, दलनायक राम अवतार, शिवनारायण यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बलवीर सिंह, एसक्यूएम देश दीपक, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के फखरे आलम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें