क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए स्टेट इंफेक्शन कंट्रोल पालिसी लागू की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम इस्थेटनिंग प्रोजेक्ट के तहत काम होगा।
जो व्यवस्था की गई है उसमें मरीजों के बेड के पास आटोमैटिक वाटर टैब भी लगेंगे। इसमें पानी से पहले साबुन निकलेगा। इसके एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. हर्ष शर्मा कहते हैं कि अस्पताल के सीएमएस के निर्देशन में दो डाक्टर और एक नर्स प्रति 100 बेडों पर तैनात रहेंगे।
इनका काम अस्पताल को संक्रमण मुक्त रखना होगा। इसमें हर बेड पर सेनेटाइजर भी रखा जाएगा। साफ सफाई और संक्रमण न फैले इसके लिए अन्य उपाय किए जाएंगे। जिसकी रूप रेखा तैयार करी जा रही है।