फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए 11वीं कक्षा (विज्ञान/ह्यूमेनिटीज एवं वाणिज्य) और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं एएमयू के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों पर रविवार 29 अप्रैल को आयोजित की जा रही हैं।

11वीं कक्षा (विज्ञान) तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 40348 अभ्यर्थियों ने, जबकि 11वीं कक्षा (ह्यूमिनीटीज एवं वाणिज्य) के लिए 9673 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, बरेली, मेरठ, श्रीनगर, पटना तथा कोलकाता में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। अलीगढ़ के अलग-अलग केंद्रों पर 11 कक्षा (विज्ञान) तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 22737 है, जिसमें 17339 लड़के तथा 5398 लड़कियां हैं।
विज्ञापन


जबकि कक्षा 11 हयूमिनिटी एवं वाणिज्य की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की संख्या 7099 है। जिसमें 4469 लड़के तथा 2630 लड़कियां हैं। 11वीं कक्षा (विज्ञान/ह्यूमेनि तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि 11वीं कक्षा (ह्यूमिनिटीज एवं वाणिज्य) की प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें