फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब एक बजे रेलवे माल गोदाम के सामने मुसाफिरखाना के बाहर बनीं मार्केट में बाइक एसेस्सरीज की एक दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

यह आग बगल में स्थित खाने के एक होटल में भी फैल गई। आग लगने से अफरातफरी और भगदड़ मच गई। मुसाफिरखाना में रुके यात्री निकलकर बाहर की ओर भागे। भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने रात करीब पौने दो बजे आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


दुकानों के अंदर हिस्से में छिटपुट धुएं पर रात दो बजे तक पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस आग से लाखों रुपये का नुकसान दुकानदारों को हुआ है।

थाना बन्ना देवी क्षेत्र में जीटी रोड पर माल गोदाम के सामने की ओर यह मुसाफिरखाना है, जिसमें आठ-दस दुकानें बनी हैं। इनमें जिब्रान और शकील की बाइक एसेस्सरीज की दुकानें हैं। रात करीब एक बजे जिब्रान की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी।

यह आग बगल में शकील की दुकान में भी पहुंच गई। उधर जिब्रान की दुकान के दाहिनी ओर स्थित बिस्मिल्लाह होटल के लोगों ने देखा कि दुकानों से धुआं निकल रहा है, तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसी बीच बिस्मिल्लाह होटल में भी आग पहुंच गई।
विज्ञापन


उधर आग के शोर से मुसाफिरखाना के अंदर रुके यात्री सामान समेटकर सड़क के उस पर माल गोदाम की ओर दौड़ पड़े। रेलवे स्टेशन के लिए एक रास्ता माल गोदाम की ओर से भी जाता है, और समीप ही रोडवेज बस स्टैंड है, जिसके चलते भारी भीड़ मौके पर लग गई। दमकल ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में जिब्रान और शकील की दोनों दुकानें पूरी तरह राख हो गई हैं। होटल में भी करीब चालीस फीसदी तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें