फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में फंसा इगलास का आजाद जल्द लौटेगा, सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सऊदी अरब के दम्माम में फंसा इगलास का आजाद अब जल्द ही वतन वापस लौट सकेगा। दुबई में रहने वाले रूपेश पाठक ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर इस मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद सुषमा स्वराज का ट्वीट आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मामले की जानकारी है और जल्द ही आजाद वतन वापसी कर सकेगा।

इगलास का रहने वाला आजाद कबूतरबाज के झांसे में फंसकर नौकरी के लालच में सऊदी अरब चला गया और वहां जाकर फंस गया। एक स्थिति ऐसी भी आई कि जब आजाद को खाने के लिए भी पैसे नहीं बचे। किसी तरह उसकी पत्नी गजाला ने इस बात को उजागर किया। जिसके बाद आजाद को वहां से निकालने का क्रम अभी भी जारी है।
विज्ञापन


खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए मदद नाम से पोर्टल चलाने वाले अलीगढ़ के रूपेश पाठक इन दिनों दुबई से अलीगढ़ आए हुए हैं।

उन्होंने आजाद की पत्नी गजाला से संपर्क कर पूरा विवरण हासिल किया और उसे विदेश मंत्रालय पहुंचा दिया। साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट भी कर दिया। इसके बाद सुषमा स्वराज ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही उसकी वापसी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


रूपेश पाठक ने बताया कि दम्माम में सऊदी अधिकारियों को भी भारत के विदेश मंत्रालय तक बात पहुंचने की जानकारी हो गई है। उन्होंने भी आजाद को आश्वस्त किया है कि जल्द ही उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें