फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से अब तक पकड़ी गई 860 लीटर कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से अब तक पकड़ी गई 860 लीटर कच्ची शराब
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

आबकारी विभाग के कड़े रुख के बावजूद शराब माफिया पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। इस वित्तीय वर्ष में पकड़ी गई अवैध शराब के आंकड़े इसे साबित करने के लिए काफी हैं। इन आठ महीनों में कच्ची शराब के 43 मामले पकड़े गए हैं और कुल 860 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई है।

उत्तर प्रदेश में निर्मित 8650 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है तो हरियाणा से तस्करी कर लाई जाने वाली देशी व अंग्रेजी शराब के 441 मामलों में 17306 लीटर शराब पकड़ी गई है। इस तरह कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा निर्मित 25956 लीटर शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि कुल 21 वाहन सीज किए गए हैं। 1058 लोगों को गिरफ्तार किया गया तो 58 माफिया को जेल भेजा गया है। इन सभी मामलों में एक करोड़ 35 लाख 41 हजार 537 रुपया राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि नई साल को देखते हुए शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। चेकिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


आठ माह में बने हैं 96 आकेजनल बार के लाइसेंस
अप्रैल से अब तक आकेजनल बार के 96 लाइसेंस बने हैं। इनमें दिसंबर माह में ही 15 लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस के बाद नए साल के जश्न को देखते हुए आठ दस आकेजनल बार लाइसेंस आवेदन आने के चांस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें