फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में निजी कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कार्यक्रम में शरीक हुए केंद्रीय राज्य मंत्री
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, पिसावा (अलीगढ़)।

सांसद आदर्श गांव बसेरा निवासी अजीत सिंह बालियान की माता हुश्यारी देवी पत्नी चेतराम बालियान के मृत्यु भोज पर बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान शामिल हुए।

बुधवार दोपहर बाद सांसद सतीश गौतम व चौधरी रोबिन सिंह सदस्य जिला पंचायत के साथ संजीव बालियान बसेरा पहुंचे। वहां लोगों का हालचाल जाना। आदर्श गांव के चहुमुखी विकास के लिए सांसद सतीश गौतम व खैर विधायक अनूप प्रधान के साथ मंथन किया।
विज्ञापन


संजीव बालियान ने कहा आदर्श गांव बसेरा चमन बन जाना चाहिए। इसके लिए वह हर संभव मदद करने को तैयार हैं। चौधरी रोबिन सिंह ने संजीव बालियान को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी जिनके निराकरण का केंद्रीय राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर लाला प्रधान, मुकेश शर्मा, रोबिन चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा, कुक्कू चौधरी, किरनवीर सिंह, योगेश चौधरी, कमलेश चौहान, सोनू प्रधान, भोले सिंह, नीटू सिंह, मनोज कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें