फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा पर पुलिस की सख्ती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा पर पुलिस की सख्ती शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

इगलास (अलीगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। गोरक्षा के नाम पर दबंगई करने वालों पर पुलिस एक्शन में है। इगलास में पशु लदे ट्रक चालक से मारपीट कर घायल करने के आरोपी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांच घंटे तक न सिर्फ कोतवाली में बिठाए रखा बल्कि मारपीट एवं बलवा की धारा में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। चर्चा है कि भाजपा के विधायक संजीव राजा की पहल पर रात में नोटिस तामील कराकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया, हालांकि विधायक ने सिफारिश की बात को बेबुनियाद आरोप बताया है।
बताते चलें कि रविवार शाम हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़-इगलास रोड पर सहारा गांव के निकट पशु लदे ट्रक और मैक्स वाहन को रोका था। मंच के कार्यकर्ता अलीगढ़ के नगला मसानी निवासी संजू बजाज पुत्र छत्रपाल सिंह के अनुसार वह हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में शामिल होकर अलीगढ़ लौट रहे थे। कुछ कार्यकर्ता साथ थे। सहारा गांव के समीप पशुओं से लदे ट्रक और मैक्स गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस पर ट्रक चालक ने उन लोगों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। सूचना देकर उन्होंने दोनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रक में 22 और मैक्स में छह पशु थे। उन्होंने खालिद पुत्र सदई, भूरा पुत्र सद्दीकी, आजाद पुत्र यामीन निवासी खुर्जा, राशिद पुत्र यासीन निवासी हाथरस एवं भगवान सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक खालिद पुत्र सईद निवासी खुर्जा नगर ने संजू बजाज, हरिश्चंद्र, शिवकुमार, पवन कुमार और गुलशन कुमार निवासी अलीगढ़ समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने घायल चालक-परिचालक का डाक्टरी परीक्षण भी कराया था।
कोतवाल अरविंद कुमार राठी के अनुसार सात वर्ष से कम सजा वाली धारा होने के कारण हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को थाने से नोटिस तामील कराने के बाद जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

- मुझे आज (सोमवार को) इस मामले की जानकारी हुई है। सिफारिश कर किसी को छुड़ाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। मैने किसी की सिफारिश नहीं की। हां, आज यह पता चला कि पशु लदे ट्रक के चालक ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। राजस्थान से इगलास के रास्ते पशुओं की लगातार तस्करी हो रही है। यह खेदजनक है। - संजीव राजा, भाजपा विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें