पंकज वार्ष्णेय और उमेश खन्ना समेत 12 निष्कासित
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। व्यापारी नेता पंकज वार्ष्णेय, उमेश खन्ना, मधु कुमार गुप्ता समेत 12 लोगों को अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्टर एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है। इन पर एसोसिएशन की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। इसके साथ ही एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।
नई कार्यकारिणी में ब्रज मोहन अग्रवाल अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल स्पाइडर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश अग्रवाल सिक्ससंस महामंत्री हैं। राजीव अग्रवाल महिमा, नमित अग्रवाल, संदीप गर्ग, मनीष मित्तल, कमलेश चंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, श्याम प्रकाश गुप्ता को उपमंत्री तथा निशांत गर्ग को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सौरभ गुप्ता, हरिओम शर्मा, जवाहरलाल अग्रवाल, हिमांशु भट्ट, मुकेश गर्ग, राजीव कुमार अग्रवाल जौली, सागर अग्रवाल, राजीव तायल, कृष्ण प्रताप सिंह, दिलीप बंसल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
महामंत्री राकेश अग्रवाल सिक्ससंस ने बताया कि पंकज वार्ष्णेय, उमेश खन्ना, मधु कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, संजीव कुमार अग्रवाल, विजेंद्र पाल सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, शिवराज सिंह राघव और शैलेंद्र दीक्षित को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।