फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले...

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक भावनाओं को भड़का
विज्ञापन

कर राज कर रहे लोग: बंसल

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद, भीमराव अंबेडकर ने देश की आजादी के उपरांत सामाजिक मूल्यों की रक्षा की कल्पना की थी। उनकी कल्पनाओं को साकार करने के लिये इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने अपने जीवन का बलिदान दिया।

आज उन सामाजिक मूल्यों का हनन हो रहा है। कांग्रेस ने देश का स्वाधीनता संग्राम आंदोलन चलाया और देश की आजादी के बाद जिस सामाजिक समरसता का संचार देश की जनता के बीच किया था, उस समरसता को खत्म किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


आज देश में जिस विचारधारा की सरकार शासन कर रही है उस विचारधारा के जन्मदाताओं व उसके अनुयायियों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। देश की आजादी का इतिहास कांग्रेस पार्टी का इतिहास है। आज लोग अवाम की भावनाओं को धार्मिक आधार पर भड़काकर देश पर शासन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुमन शर्मा, उज्जवल वार्ष्णेय, अनिल सिंह चौहान, लटूरीमल अग्रवाल, अब्दुल लतीफ़ खान, शाहिद खान, गोपाल मिश्रा, राजेंद्र भल्ले, प्रदीप रावत, विजय, बिजेंद्र सिंह बघेल, पन्नालाल सुमन, मो आदिल, रमेशवर दयाल, नईम साहिल, साबिर सैफ ी, योगेश यादव, यशपाल बघेल, पिंकू बघेल, बिट्टू सिंह, हेमप्रकाश सैनी, अर्जुन दिवाकर, सुलेमान सैफ ी, वीरी सिंह, प्यारेलाल, देवेन्द्र कुमार, डा नागेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें