फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अपराध नियंत्रण के लिए नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अपराध नियंत्रण के लिए नई पहल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। हाईवे पर आपराधिक घटनाओं के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन कुछ दिनों तक चौकन्ना रहा, लेकिन वक्त बीतने के साथ ही उसकी सुस्ती बढ़ती गई। ‘अमर उजाला’ की टीम ने 11 मई की रात हाईवे का हाल जाना। इसमें टीम को कई जगह सुरक्षा में खामियां नजर आईं। वहीं, लोधा-गभाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी नहीं दिखी। यह खबर प्रमुखता से छपी। इसके बाद अब पुलिस प्रशासन चार निजी वाहन किराये पर लेने जा रहा है।
इन चार वाहनों में दो वाहन यमुना एक्सप्रेस वे और दो वाहन लोधा-गभाना क्षेत्र में लगाए जाएंगे। वाहन में नीली बत्ती नहीं लगी होगी, अलबत्ता इसमें पुलिसकर्मी बैठे रहेंगे। पुलिसकर्मी इन वाहनों से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक यमुना एक्सप्रेस वे और लोधा-गभाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निजी वाहनों को किराये पर लेने का मकसद, अपराधियों को गच्चा देना है। पुलिस की गाड़ी देखकर अपराधी चौकन्ने हो जाते हैं, शायद इन वाहनों को देखकर वह सुस्त पड़ जाएं और उन्हें आसानी से पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


कई थानेदारों को लगी फटकार
अलीगढ़ । एसएसपी राजेश पांडेय ने मंगलवार रात थानेदारों के साथ बैठक की। ये बैठक 3-4 घंटे तक चली। इसमें एसएसपी ने अतरौली, इगलास, पाली, पिसावा, क्वार्सी और सिविल लाइन के थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। फटकार की वजह समय से जनसमस्या का निस्तारण न हो पाना था।
विज्ञापन

सो, उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले हाईवे क्षेत्र की सुरक्षा एसपी सिटी व देहात क्षेत्र में हाईवे की सुरक्षा का जिम्मा एसपी देहात पर होगा। अगर कुछ अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। एसएसपी ने सख्त लहजे में थानेदारों को शिकायत, थानों में खड़े वाहन, विवेचना का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी, सीओ, सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें