फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने बैरियर तोड़ा, ट्रेने लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

बाइक ने रेलवे क्रासिंग का बैरियर तोड़ा, तीन ट्रेनें लेट

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने शुक्रवार सुबह पला साहिबाबाद के पास नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के क्रासिंग गेट का बैरियर तोड़ दिया।

रेलकर्मी ने बाइक का नंबर नोट कर लिया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई। बैरियर टूटने की वजह से दो मालगाड़ी और एक सवारी गाड़ी तकरीबन आधा घंटे तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन


आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि शुक्रवार सुबह बाइक नंबर यूपी 81बीडी 8193 तेज रफ्तार से आई और बैरियर का बूम तोड़ दिया। इससे अप और डाउन रूट की दो मालगाड़ी और एक यात्री गाड़ी मधुबनी एक्सप्रेस खड़ी हो गई।
विज्ञापन


तीनों ट्रेनों को बाद में रवाना किया गया। सुबह 10.15 बजे ये घटना हुई और 10.50 बजे गेट सही कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें