फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4141 युवाओं को अपने ही घर में मिलेगा रोजगार

Mon, 11 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
4141 युवाओं को अपने ही घर में मिलेगा रोजगार - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
आज (सोमवार) से कौशल विकास सप्ताह का आगाज होगा। इसमें 15 जुलाई मील का पत्थर बनेगी। इस तारीख को जिले के चार हजार 141 प्रशिक्षित युवा और जिले की छोटी बड़ी इंडस्ट्रीज एक ही छत के नीचे होंगे। युवाओं के पास मौका होगा कि वह अपने कौशल की अधिक से अधिक बोली लगवा सकें। अपने ही जिले में बेहतर रोजगार पा लें। वहीं अलीगढ़ के इंडस्ट्री संचालकों को इससे बेहतर मौका अभी तक नहीं मिला होगा कि अपनी इंडस्ट्री की जरूरत पूरी करने को इतनी बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवक मिले। सीडीओ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम इस प्रयास में लगी है अलीगढ़ के उद्योगों में अलीगढ़ के ही युवाओं को काम मिले।
विज्ञापन

कौशल विकास सप्ताह के तहत मुख्य विकास अधिकारी डीएस सचान के नेतृत्व में जिले के 4 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीते शुक्रवार को विकास भवन सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अलीगढ़ लॉक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से हुनरमंद युवाओं का ताला इंडस्ट्रीज में प्लेसमेंट कराने की बात कही है।  मीट व्यवसायी फ र्मों को सलाह दी गई है कि जब अलीगढ़ के ही युवा आपकी जरूरत पूरी कर सकते हैं तो नेपाल और दूसरी जगह से कामगार क्यों मंगाए जा रहे हैं। हाईंज इंडस्ट्रीज के साथ-साथ सभी बैंक अधिकारियों ,सहायक निदेशक मत्स्य और रोजगार देने वाले विभिन्न संगठनों व कंपनी के अधिकारियों से भी 15 जुलाई को नुमाइश मैदान की कृष्णांजलि नाट्यशाला में कैंप लगाने की सलाह दी गई है। इस कैंप में जिले के हुनरमंद बेरोजगारों का साक्षात्कार कर प्लेसमेंट करें ।
हाईस्कूल कर आईटीआई करने वाले अब इंटरमीडिएट के समकक्ष
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से गत 25 मई को एक शासनादेश जारी किया है। सीडीओ ने बताया कि अब कक्षा 8 एवं 10 उत्तीर्ण करने के बाद आईटीआई करने वालों को उच्च शिक्षा का अवसर दिया जाएगा। अब कक्षा 8 पास कर आईटीआई का दो वर्षीय औद्योगिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र यूपी बोर्ड की दसवी और दसवीं पास कर दो वर्षीय औद्योगिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले सीधे इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वह हिन्दी विषय की परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में देंगे। इसे उत्तीर्ण करने पर हाईस्कूल / इंटरमीडिएट के समकक्ष माने जाएंगे। अब तकनीकी प्रशिक्षण को भी एकेडमिक शिक्षा के समकक्ष माना जाएगा।
विज्ञापन

मेला को लेकर टीम गठित
अलीगढ़। कौशल विकास सप्ताह को सफल बनाने के लिए सीडीओ ने जिम्मेदारी तय कर दी है। आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा को जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन का नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के काउंसलर उपेंद्र सिंह चौहान है जिनका मोबाइल नं. 9412563742 है। इसके साथ साथ ईशेन्द्र सिंह ,केशवदेव ,जीएम डीआईसी दुष्यंत कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी एके भारती और कौशल किशोर राजौर को भी दायित्व सौंपा गया है।
रोजगार मेला के हेल्प लाइन नंबर
नोडल अधिकारी - 8923141100
काउंसलर   9412563742 
कौशल विकास सप्ताह के तहत 15 जुलाई को ऐतिहासिक रोजगार मेला लगेगा। 10 संस्थाओं में 24 ट्रेड में तीन से छह माह का प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद बने करीब चार हजार युवाओं को जिले की इंडस्ट्रीज में रोजगार देने का प्रयास है। मेरा पूरा प्रयास है कि अलीगढ़ की जरूरत के अनुसार हुनरमंद तैयार किए जाएं। इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं रोजगार देने वालों को भी प्रशिक्षित कामगार बिना विज्ञापन के मिलेंगे।
विज्ञापन

 डीएस सचान, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें