फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अतरौली में बेचा, हंगामा

Mon, 11 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला को अतरौली में बेचा, हंगामा
विज्ञापन
कासगंज की एक महिला को अतरौली में बेच दिया गया। तीन दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। रविवार को महिला जैसे तैसे बंधन मुक्त होकर भाग निकली। पुलिस को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इस मामले में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। बजरंगदल के लोगों ने अन्य आरोपियोें की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
जिला कासगंज क्षेत्र की एक महिला को कस्बे के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी एक महिला बहला फुसलाकर ले आई थी। महिला पर एक साल का बच्चा भी है। तीन दिन पहले पीड़ित महिला को आरोपी महिला ने 40 हजार रुपये में कस्बे में ही बेच दिया।
महिला को खुद के बेचे जाने की बात हुई तो वह भागने लगी। इस पर आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और भागने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला डर गई। रविवार दोपहर किसी तरह महिला मौका मिलते ही अपने बच्चे को लेकर वहां से भाग निकली और हनुमानगढ़ी के पीछे एक खेत में बने गड्ढे में छिप गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद महिला को ढूंढते हुए दो लोग बाइक पर वहां आए और महिला को जबरन ले जाने लगे। कुछ लोगों ने यह नजारा देखा तो वह उस ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाइक सवार भाग गए। सूचना पर बजरंगदल के केदार सिंह चौहान आदि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। कस्बा चौकी इंचार्ज संजीव त्यागी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें