फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 लोगों ने किया कोरोना को पराजित, 41 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 194 लोग कोरोना वायरस को पराजित कर स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 41 नए लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा, अलग-अलग अस्पतालों में नौ लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 3, वरुण में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अतिरिक्त जीवन ज्योति में 2, शिवा नर्सिंग होम में एक एवं नोएडा के अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी नौ शवों का अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि 194 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1588 है। अब तक 20826 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु के बाद हंगामा
अलीगढ़। जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में सुरेंद्रनगर की 38 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद हंगामा हो गया। परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजन अन्य कई गंभीर आरोप अस्पताल एवं वहां के चिकित्सकों पर लगा रहे हैं। इस संबंध में कोशिश के बावजूद अस्पताल संचालक से बात नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अगर परिजन शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज में पहुंचा
ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन जेएन मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी बीच टप्पल में ब्लैक फंगस की चपेट में एक महिला के आने की सूचना आ रही है।
ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों के लिए लखनऊ से 20 एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन आ गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने सभी इंजेक्शन जेएन मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में ब्लैक फंगस के पांच संदिग्ध मरीज है, जिनमें से चार जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। एक की प्राथमिक रिपोर्ट निगेटिव है। टप्पल से एक फोन आया था कि एक महिला ब्लैक फंगस से पीड़ित है। लेकिन परिजन यह नहीं बता रहे हैं कि महिला कहां भर्ती है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीजों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें