बुर्जी में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : samvad
कस्बा के मोहल्ला यादवान व रामकली देवी इंटर कॉलेज के पीछे सोमवार की शाम दो स्थानों पर बुर्जियों में आग लग गई। आग पर दमकल ने काबू पाया लेकिन तब तक करीब 40 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया।
मोहल्ला यादवान में सुरेश यादव, मुकेश यादव पुत्र भूरी सिंह की बुर्जी में शाम करीब 4:00 बजे बुर्जियों से धुआं निकलते देख लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी, अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने पानी का टैंक भेज कर सफाई कर्मचारियों को लगाकर आग पर काबू पा लिया, आग से करीब 15 हजार का नुकसान होना बताया गया है। रामकली देवी स्मारक इंटर कॉलेज के पीछे अरविंद कुमार की बुर्जी में अचानक आग लग गई। आग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काबू पाया लेकिन तब तक एक वुर्जी का काफी भूसा लकर राख हो गया, इनका करीब 10 हजार का नुकसान बताया जा रहा है।