फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन में 4.50 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन

रविवार को बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, फॉल्टी नंबर प्लेट, यातायात के संकेतों का पालन न करने, बिना परमिट वाहन संचालन के आरोप में 451 वाहनों का चालान करते हुए 4.50 लाख रुपये का जुर्माना व 60 से अधिक वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करते हुए तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम के अनुसार बिना हेलमेट 145, बिना सीट बेल्ट 22, फॉल्टी नंबर प्लेट पर 10, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करने पर 14, तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाने पर 35, रेड लाइट जंप करने के उल्लंघन पर 190, ओवर स्पीडिंग पर 80 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

अनधिकृत वाहनों पर हुई कार्रवाई
टप्पल क्षेत्र में अन्य प्रांतों, विशेषकर हरियाणा में पंजीकृत वाहनों के अनधिकृत संचालन की शिकायतों को लेकर ट्रेनी आईपीएस पुनीत द्विवेदी व एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा में पंजीकृत 11 ऑटो रिक्शा को पकड़कर सीज कर दिया गया। परमिट की शर्तों के खिलाफ चल रहीं 11 बसों का यमुना एक्सप्रेस-वे पर चालान किया गया। व्यावसायिक वाहनों में बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट को लेकर पांच वाहनों के चालान किए गए। बिना सीट बेल्ट के सात एवं बिना हेलमेट के 11 वाहन चालकों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें