फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को एसआई बता शातिर ने छात्रा से 38 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की जयगंज इलाके की एक एमडीएस छात्रा से अज्ञात शातिर ने 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। शातिर ने छात्रा को एसआई बनकर फोन किया और क्षेत्र का चौकी इंचार्ज बताते हुए किसी काम से एटीएम कार्ड की डिटेल और फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाने के बाद खाते से 38 हजार रुपये पार कर दिए। बुधवार को छात्रा ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंजली शर्मा निवासी जयगंज ने बताया कि वह मुरादाबाद के एक कॉलेज से एमडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के चलते पिछले दिनों अपने घर आईं थीं। मंगलवार को उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसआई बताते हुए अपना नाम अमित मलिक बताया और कहा कि वह क्षेत्र का चौकी इंचार्ज है। एक मामले की जांच के लिए एटीएम कार्ड की डिटेल चाहिए। छात्रा के मुताबिक मना करने पर वह डांटने लगा और दबाव बनाकर एटीएम कार्ड का फोटो व्हाट्सएप करा लिया, जिसके थोड़ी ही देर के बाद खाते से 38 हजार रुपये पार हो गए। मामले में चौकी इंचार्ज से बात की तो वह इस प्रकार की किसी भी डिटेल को मंगवाने से इंकार करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का सुझाव देने लगा। इस पर एसएसपी को शिकायत सौंपी है। एसएसपी मुनीराज जी ने थाना पुलिस को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें