फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

विज्ञापन
विधानसभा खैर सीट से नामांकन करती कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका सूर्यवंशी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कुल नौ नामांकन पत्र खरीदे गए और 38 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन कराए, जिसमें खैर विधानसभा, शहर व इगलास क्षेत्र से छह-छह, बरौली, अतरौली, छर्रा एवं कोल से पांच-पांच नामांकन समेत कुल 38 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें शहर विधान सभा से एटा जेल में बंद विनय वार्ष्णेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उनका पर्चा उनके भाई की ओर से दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

71 खैर विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधु चारू कैन, कांग्रेस की मोनिका सूर्यवंशी ने नामांकन किया। इसी विधान सभा क्षेत्र से मौलिक अधिकारी पार्टी के राजकुमार, आम आदमी पार्टी के मोहनेश प्रताप सिंह, निर्दलीय मूलचंद व जगदीश प्रसाद ने नामांकन पत्र एसडीएम खैर कुंवर फतेह बहादुर सिंह के समक्ष दाखिल किए। 72 बरौली विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की सुनीता शर्मा, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से पवन शर्मा, एआईएमआईएम से साकिर अली, निर्दलीय केशव सिंह व शशि राजपूत ने एसडीएम गभाना भावना विमल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
73 अतरौली विधान सभा क्षेत्र से लोकदल के बृजेश यादव, मौलिक अधिकार पार्टी की उर्मिला देवी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कैलाश वर्मा, निर्दलीय मंजू रानी व अभिषेक यादव ने एसडीएम अतरौली रवि शंकर सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। 74 छर्रा विधान सभा से आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार, जन अधिकार पार्टी के यादकरन कुशवाह, कांग्रेस से अखिलेश कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी के पूरन मल व निर्दलीय जसवीर सिंह ने एसीएम प्रथम संजय मिश्रा के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

75 कोल विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के मनोज शर्मा, मौलिक अधिकार पार्टी के पूरन सिंह, निर्दलीय शम्स तवरेज खां, निर्दलीय नईम साहिल, मुन्ना लाल ने एसडीएम कोल संजीव ओझा के समक्ष नामांकन किया। 76 शहर विधान सभा क्षेत्र से विकास संयुक्त पार्टी के मो. इरफान, मौलिक अधिकार पार्टी से रिहानुद्दीन, लोक जनशक्ति पार्टी से दिलीप शर्मा, कांग्रेस से मनोज सक्सेना, राष्ट्रीय सवर्ण दल से रेणुका शर्मा, निर्दलीय विनय वार्ष्णेय ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। 77 इगलास विधान सभा से मदनकांत, मौलिक अधिकार पार्टी राजवीर सिंह, आम आदमी पार्टी से हरिओम सिंह, कांग्रेस से प्रीति धनगर, लोकदल के कुंवरपाल व निर्दलीय पुष्पेंद्र कुमार ने एडीएम इगलास एडीएम अनिल कटियार के समक्ष नामांकन किया।
इन्होंने भी खरीदे नामांकन पत्र
71 खैर विधान सभा सीट से निर्दलीय मूलचंद्र, 72 बरौली सीट से निर्दलीय विमल कुमार व राकेश सिंह, 73 अतरौली से निर्दलीय कैलाश कुमार, चंद्रशेखर राजपूत, 75कोल विधान सभा क्षेत्र से स्वदेशी हिंद पार्टी के प्रभाकर भारद्वाज, निर्दलीय मुन्ना लाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से जितेंद्र सिंह, 76 शहर विधान सभा से आजाद समाज पार्टी की इल्तिजा बेगम ने नामांकन पत्र खरीदें।
कलेक्ट्रेट में जाने को लेकर नारेबाजी, हंगामा
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी को कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष तक जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी प्रत्याशियों के समर्थक कलेक्ट्रेट जाने से रोक देने पर नारेबाजी व हंगामा करने लग जाते हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। विभिन्न दलों से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को रोक देने पर वे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से उलझने व नारेबाजी करने से नहीं चूके। किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया जा सका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट में जाने से रोक देने पर प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दलों के प्रत्याशियों व समर्थकों को आसानी से जाने दिया गया, जबकि बाकी प्रत्याशियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

विधानसभा सीट इगलास से नामांकन करती कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर। - फोटो : CITY OFFICE

विधानसभा सीट अतरौली से नामांकन करते लोकदल प्रत्याशी बिजेश कुमार । - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें