फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगाए जाएंगे 3662419 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से आरंभ होने जा रहे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। इस बार जिले में 3662419 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम ने इसके लिए चार दिन में कार्य योजना तलब की है। साथ ही जन सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना है तो अपने आसपास की खाली जगह को पेड़ों से भरना होगा। कोरोना संकटकाल ने हम सभी को प्रकृति के महत्व को बड़े अच्छे से समझा दिया है। डीएम ने प्रत्येक आवासीय परिसर में कम से कम एक सहजन का पौधा अवश्य रोपित करने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने एक व्यक्ति एक पेड़ का संदेश देते हुए बताया कि शासनस्तर से इस वर्ष 3662419 पौध रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 4 दिनों में वृक्षारोपण के संबंध में कार्ययोजना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, आंवला, सहजन, अर्जुन, अमरूद, चिलबिल, कंजी, बकैन, शीशम, सागौन, इमली, हर्रा, बहेड़ा सहित औषधीय, वानिकी, फलदार, छायादार एवं पर्यावरणीय महत्व की प्रजातियों के पौधे रोपित किये जाएंगे।
मनरेगा श्रमिकों से गड्ढे खुदवाने के आदेश
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभागों को जिस प्रकार के भी पौधे चाहिये हों, उसके प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। यदि विभाग अपने संसाधन से गड्ढों की खुदाई नहीं करा सकते हैं तो वह मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष अब तक साढ़े 3 लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं।
विज्ञापन

यह है विभागीय लक्ष्य
डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 3662419 पौधे लगाये जाएंगे। संपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम को 4 भागों में बांटा गया है। इसमें वन, ग्राम पंचायत, कृषि एवं अन्य विभाग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग को 723300, कृषि को 317712, ग्राम्य विकास को 1655880, राजस्व एवं पंचायतीराज को 187320-187320, नगर विकास को 26400, लोक निर्माण को 12720, आवास विकास 8400, औद्योगिक विकास 4440, सिंचाई को 12720, पशुपालन को 7080, सहकारिता को 7440, उद्योग को 9840, विद्युत को 5760, श्रम विभाग को 3840, स्वास्थ्य विभाग को 9500, शिक्षा को 39696, परिवहन को 3846, रेलवे 23280, रक्षा 8400, उद्यान को 207667, पुलिस को 8400 पौधे रोपित करने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा।
पौधरोपण की होगी जियो टैगिंग
अलीगढ़। सीडीओ ने रोपित किये गये सभी पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने गत वर्ष के रोपण स्थलों पर मृत पौधों के स्थान पर पुन: रोपण करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीकृत लाभार्थियों को सस्ते मूल्य पर पौधे उपलब्ध कराने, गंगा-यमुना के तटवर्तीय क्षेत्र में फलदार पौधे रोपित करने, पौधशाला में रासायनिक खाद, पेस्टीसाइड्स, कीटनाशक एवं हर्बीसाइड्स का उपयोग न करने और विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक दशा में पौधरोपण कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें