तालानगरी के एक व्यवसायी से दिल्ली के एक दंपती ने लेजर मशीन बेचने के बहाने 3.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित के अनुसार उसने यह रकम लेजर मार्किंग मशीन खरीदने के लिए दी थी।
दिल्ली के रोहिणी इलाके के मूल निवासी राजेश कुमार शर्मा पुत्र यज्ञदत्त शर्मा हाल निवासी डी-103, सेक्टर-1 तालानगरी के अनुसार उन्होंने एक 50 वॉट की लेजर मार्किंग मशीन सौदा तरुणा कोहली पत्नी सुभाष कोहली निवासी सेक्टर-3 नाहरपुर गांव थाना रोहिणी दिल्ली से किया था। सौदा 3.65 लाख रुपये में तय किया था।
तय शर्तों के अनुसार तरुणा व सुभाष चंद्र की कंपनी एटकोर टैक सॉल्यूशन के एचडीएफसी बैंक के खाते में 22 अक्तूबर 2021 को एक लाख रुपए भेज दिए। इसके बाद मांगने पर 40 हजार और भेज दिए। 2.25 लाख रुपये वह नकद में दे चुका था। आरोप है की अब दोनों पति पत्नी मशीन भेजने मना कर रहे हैं। रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ित व्यवसायी ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।