फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पनीर फैक्टरी पर छापा, नमूना भरा

विज्ञापन
पिसावा के गांव सहजपुरा में छापे के दौरान पनीर फैक्टरी पर मौजूद अ​धिकारी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पिसावा। क्षेत्र के गांव सहजपुरा में मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, जवाहरलाल, ओमवीर सिंह की टीम ने पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सादाब खान की पनीर फैक्टरी से पनीर का नमूना लेकर जांच हेतु उसे प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि पनीर में मिलावट की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है वर्ष 2021 में गभाना पर तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह के दौर में छापेमारी से परेशान हो मिलावट खोर पनीर निर्माता काम बंद कर अन्य कामों में जुट गए थे। उनके जाने के बाद पुनः पनीर का कारोबार फल फूल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें