बरेली में 29 और 30 सितंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मंडल की टीम घोषित की गई है। इसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के 36 खिलाड़ी शामिल हैं।
पुरुष वर्ग में मोनू कुमार एटा, कतोर सिंह, शिवम कुमार, मोहित कुमार, राजीव सिंह, शिवम तोमर, सुमित कुमार, ईशांत हाथरस, अंशू, आकाश एटा, अंशु कुमार अलीगढ़, शीलेंद्र कासगंज, राज दीक्षित, विजय सिंह, रिषभ, रवेंद्र कुमार, अश्विन कुमार और प्रवीन कुमार अलीगढ़ चुने गए।
महिला वर्ग में शालू शर्मा हाथरस, मोनिका, रीता, पूजा चौहान, अंजली कासगंज, अनुष्का शर्मा, प्रीती बघेल, जिज्ञासा चौहान, ख्याति सिंह, सोनम, डिंपल, नेहा, प्राची, जानवी, काव्या, धरती, खुशबू, और कल्पना अलीगढ़ चुनी गईं। ब्यूरो