फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड टैक्स जमा न करने पर 35 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड टैक्स जमा किए बिना वाहनों को माल और सवारी ढुलाई के लिए दौड़ा रहे वाहन चालकों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। अब तक 35 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। यह सभी व्यावसायिक वाहन हैं। इन पर चार लाख रुपये का टैक्स बकाया है। जब्त किए वाहनों को टैक्स जमा होने पर ही छोड़ने का आदेश आरटीओ प्रशासन की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 10 हजार से अधिक वाहनों पर 11 करोड़ रुपये से अधिक का रोड टैक्स बकाया है। इन वाहनों के स्वामियों को विभाग की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब आरटीओ प्रशासन ने वाहनों को जब्त करने के लिए प्रवर्तन टीमों को लगा दिया है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह गौर ने बताया कि आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन और एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी की ओर से इन वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन में 35 वाहन जब्त किए हैं। इनके खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें