फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस न देने पर अभिभावक की पिटाई, संचालक के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे शांति नगर संजय गांधी कॉलोनी के मुकेश कुमार और सुधा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के शांति नगर संजय गांधी कॉलोनी में फीस न जमा होने पर अभिभावक की स्कूल संचालक ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़िता सुधा ने बताया कि रावणटीला हाजरी चौक में एक प्राइवेट स्कूल में उनका बेटा रोहन कक्षा चार में पढ़ता है। स्कूल छह महीने से बंद है। 18 अगस्त को स्कूल संचालक ने फीस जमा करने के लिए स्कूल बुलाया। उसने फीस जमा करने में असमर्थता जताई तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके घर का सामान उठवाने की धमकी दी। मारपीट व अभद्रता भी की गई। उनके पति मुकेश की मोटरसाइकिल भी छीन ले गए। उधर, अभिभावक दंपती हिंदू महासभा कार्यालय पहुंचे। हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्मी थाना क्वार्सी के एसएचओ से बात की, उन्होंने कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें