अलीगढ़ जिले में शिक्षकों के जीपीएफ खाते में चार करोड़ 92 हजार 39 हजार 749 रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया गया। बाद में शिक्षकों ने ऋण के रूप में इसे निकाल भी लिया, शिक्षकों के खिलाफ जांच जो आख्या लगाई गई, उसमें ऋण को घटाया नहीं गया। लेजर से पेज भी गायब कर दिए गए।
ऋण की प्रविष्टि नहीं है, रजिस्टर में न तो चेक नंबर अंकित है और न ही चेक की एंट्री नहीं, रजिस्टर में निरस्त चेक का जिक्र नहीं, भुगतान की गई धनराशि, चेक तक अंकित नहीं।जांच में अधिकारियों और पटल लिपिकों की संलिप्तता पाई गई। इस मामले में दो बाबू निलंबित हो चुके हैं। वर्ष 2002 से वर्ष 2019 तक 11 बीएसए तैनात रहे। साथ ही 34 बीईओ की तैनाती रही। यह भी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। ब्यूरो
जीपीएफ के मामले में बीईओ के खिलाफ 23 दिसंबर से जांच की जाएगी। यह बीईओ जिले के अलग-अलग विकास खंड में तैनात रहे।-मनोज कुमार गिरि, निदेशक, मंडलीय संयुक्त शिक्षा अलीगढ़