फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 में अलीगढ़ को मिला बहुत कुछ: 746 करोड़ रुपये के 32 प्रोजेक्ट पूरे, पांच होंगे 2025 में कंप्लीट

Sun, 22 Dec 2024 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य तेजी से कराए जा रहे है। 37 प्रोजेक्ट में 746 करोड़ रुपये के 32 कार्य पूरे हो चुके हैं। बाकी पांच पर कार्य चल रहा है। मार्च तक वह भी पूरा हो जाएगा
विज्ञापन
जवाहर पार्क सौंदर्यीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम का 2017 में स्मार्ट सिटी योजना में चयन हुआ था। योजना के तहत सिविल लाइन, बारहद्वारी, द्वाराकापुरी शाहजमाल आदि क्षेत्र को शामिल किया गया है। योजना के तहत 9 अरब 60 करोड़ रुपये धन स्वीकृत हुआ। जिसमें 37 प्रोजेक्ट पर कार्य कराया जाना था। इसमें जल निकासी से लेकर स्मार्ट सड़क, चौराहे, अंडर ग्राउंड बिजली, सीसीटीवी निगरानी और पार्क आदि शामिल है। 

विज्ञापन


2018 से योजना के तहत कार्य शुरू हुआ। 2024 जाते-जाते 32 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके है। इसमें सबसे बड़ा कार्य हैबीटेट सेंटर और आई-ट्रीपल सी है। जिससे पूरे शहर की एक स्थान पर बैठ कर 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है। इसके तहत शहर के यातायात सिस्टम को भी सुचारू किया जा रहा है। सात साल में 32 प्रोजेक्ट पूरा किया जा चुका है। जिन्हें आम जन मानस को समर्पित भी हो चुका है। इन पर करीब सात अरब 46 करोड़ रुपये खर्च हुए।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य तेजी से कराए जा रहे है। 37 प्रोजेक्ट में 746 करोड़ रुपये के 32 कार्य पूरे हो चुके हैं। बाकी पांच पर कार्य चल रहा है। मार्च तक वह भी पूरा हो जाएगा। - सुरेश कुमार, सीओओ, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन

यह कार्य हो चुके हैं पूरे

  • लालडिग्गी तालाब का सौंदर्यीकरण और हैबीटेट सेंटर निर्माण - लागत 79 करोड़
  • आई-ट्रीपल सी-117 करोड़
  • स्मार्ट सिटी रोड-21 करोड़
  • जवाहर पार्क सौंदर्यीकरण-20 करोड़
  • एसटीपी प्लांट-108 करोड़
  • क्वार्सी, सूतमिल व सासनीगेट चौराहों का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण-96 करोड़
  • 18 आउटडोर एलईडी-सात करोड़
  • वेंडिंग जोन 30-नौ करोड़
  • हेल्थ एटीएम-39 लाख
  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम-1.11 करोड़
  • अलीगढ़ ड्रेन का जीर्णोद्धार-एक करोड़
  • मैरिस रोड व सेंटर प्वाइंट चौराहा का सौंदर्यीकरण- एक करोड़
  • स्ट्रांग वाटर डेनेज-27 करोड़
  • सप्लीमेंट्री सेनेटेशन सिस्टम-तीन करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें