फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के इस्तेमाल पर वसूला 32 हजार जुर्माना

Wed, 18 Jul 2018 01:18 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर वसूला 32 हजार जुर्माना - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से 32 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। इसे बनाने वाले निर्माताओं को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोग जिला प्रशासन के रडार पर है। जल्द ही कुछ बड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पॉलिथीन प्रतिबंध को प्रभारी बनाने एवं रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा 6 टीमों का गठन किया गया है। ये टीम महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दंडित कर रहे हैं। दोदपुर मैरिस रोड पर बुधवार को 640 ग्राम पॉलिथीन अलग-अलग दुकानों से पकड़ा गया। इस क्रम में 4 हजार रुपये के चालान कटे।

इसी तरह नौरंगाबाद क्षेत्र में 4 हजार, रामघाट रोड पर 10 हजार, जयगंज में 4 हजार एवं देहलीगेट क्षेत्र में 8 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि महानगर में अभी तक किसी निर्माता के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई है, क्योंकि कोई रजिस्टर्ड नहीं है। निर्माताओं को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही दोबारा पकड़े जाने अथवा जुर्माना देने से मना करने अथवा पॉलिथीन को बढ़ावा देने का कार्य करने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें