फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सभा में स्पार्किंग मामले में भाजपाई भी निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में मंच के नीचे स्पार्किंग मामले में कुछ भाजपाई भी नप सकते हैं। महानगर में ऐसी चर्चा जोरों पर है। हालांकि कोई भी भाजपा नेता इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी। स्पार्किंग के कारण बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी। इस मामले में ठेकेदार सहित तीन अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। अब चर्चा है कि रैली प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रैली संयोजक हेमंत राजपूत एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी से भी पार्टी स्तर से पूछताछ हो सकती है। भाजपा युवा मोर्चा के जिम्मे दर्शक दीर्घा की सुरक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया एवं वीवीआईपी गैलरी में बिना पास वाले लोग घूस गए थे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। मुकेश लोधी एवं रैली संयोजक हेमंत राजपूत ने इस तरह की किसी भी सूचना से इंकार किया है। हेमंत राजपूत का कहना है कि हमलोगों से संबंधित मामला ही नहीं था। तकनीकी खामियों की वजह से स्पार्किंग हुई थी। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने भी इस तरह की किसी सूचना से अनभिज्ञता जतायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें