फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हित में बोर्ड परीक्षाओं को बाधित नहीं करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 का बहिष्कार तो करेंगे, लेकिन परीक्षा को बाधित नहीं करेंगे। यह फैसला मंगलवार को आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने लिया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि छह फरवरी से 12 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में होने वाली उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। लेकिन छात्र हित में परीक्षा को बाधित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार 12 फरवरी तक पेंशन बहाली की मांग पर सकारात्मक लिखित समझौता नहीं करती है तो माध्यमिक शिक्षक पेंशन बहाली मंच के साथ रहकर पूर्ण रूप से प्रत्येक संघर्ष में भागीदारी करेंगे। सरकार द्वारा दमनात्मक रवैया अपनाने पर चंदेल गुट तत्काल महाहड़ताल में कूद पड़ेगा। इस मौके पर बनवाली लाल शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र पचौरी, पूरन सिंह, डॉ. जेपी यादव, डॉ. जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें