फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐस्मा की कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर अडिग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शासन द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कर्मचारी एवं शिक्षकों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने एवं हड़ताल पर जाने वालों पर ऐस्मा की कार्रवाई की चेतावनी भी कर्मचारियों के हौसले नहीं डिगा सकी। बुधवार आज से बारह फरवरी तक की हड़ताल के लिए कर्मचारियों ने कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनरतले बाइक रैली निकालकर दो दर्जन विभागों में कर्मचारियों से संपर्क कर जागरूक किया।

बाइक रैली पशु चिकित्सालय तहसील कोल से आरंभ होकर विभिन्न विभागों में गई। मंच के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारी एवं शिक्षक सरकार से डरने वाले नहीं हैं। बुधवार से सभी हड़ताल में पूर्ण सहभागिता करते हुए परीक्षा ड्यूटी, मिड डे मील, प्रशिक्षण एवं शिक्षण का काम नहीं करेंगे। संयोजक डा.नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी सरकार की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार के पास पुरानी पेंशन बहाली के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। संरक्षक उदयराज सिंह ने कहा कि जब जब कर्मचारी एवं शिक्षक एकजुट होकर लड़े हैं, तब तब सरकार को झुकना पड़ा है। बाइक रैली बीएसए कार्यालय, आरटीओ, नलकूप कार्यालय, विश्व बैंक, रोडवेज, डीआईओएस, दीवानी, जिला पंचायत, कोषागार, कलक्ट्रेट, पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग होते हुए विकास भवन में समाप्त हुई। वक्ताओं ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन बुधवार आज कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी अपने अपने तहसील मुख्यालयों पर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसील कोल का धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर होगा। इस मौके पर संजीव, मुकेश सिंह, चैतन्यराज सिंह, हरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुभाष बाबू, यादराम, शिव कुमार सिंह, पूजा गुप्ता, बालिस्टर, विष्णु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों, शिक्षक एवं अधिकारियों की बुधवार से प्रस्तावित हड़ताल से चिंतित शासन के प्रमुख सचिव अनूपचंद पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले में हड़ताल से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया। वह सात फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा पर हड़ताल के असर के प्रति खासे चिंतित दिखाई दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम रखे। किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने की रणनीति तैयार कर ली गई है। हम हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें